उत्तर प्रदेश के मुस्लिम वोटर को सन्देश।
उत्तर प्रदेश के मुस्लिम वोटर को सन्देश।
============
मुस्लिम कौम को हिस्सा दिलाने के लिए तीन तरह का मसौदा लेकर हम लोग कोशिश कर रहे थे और उस से कौम का हिस्सा कौम के दरवाजे पर चल कर आता।मगर हम ने देखा की मुस्लिम कयादत को अपनी कौम का हिस्सा लेने की फिकर नही है बल्कि इनको खुद का हिस्सा लेने की फिकर है।
============
मुस्लिम कयादत को खड़ा करने के लिए हम लोग कई सालों से कोशिश करते रहें हैं और 5 नवम्बर से 17 नवंबर तक भूखे प्यासे लखनऊ में बैठे थे और AIMIM की तरफ से मां बहन की गाली मिली और मरने की धमकी देकर ऑफिस से बाहर निकाला गया।
जब हम लोग लखनउ में इत्तेहाद के लिए निवेदन धरना देकर भूखे प्यासे बैठे थे तब तक मुस्लिम वोटर इत्तेहाद वाली पार्टियों के सपोर्ट में था और जब देखा कि धरना देने के बाद भी इन लोग ने इत्तेहाद नही किया उसके बाद वोटर लोगो ने रास्ता ढूंढना शुरू कर दिया और अपना फैसला लेलिया है और उनका फैसला सही है।
यह शेयर ओवैसी के लिए है।
ज़रूरत तोड़ देती है गुरूरे बे-नियाजी को,
ना होती कोई मजबुरी तो हर बन्दा खुदा होता.
""""""""""""""""
जो लोग राजनीतिक तौर पर मुस्लिम कयादत को खड़ा करने की कोशिश में हैं उन लोग को बताना चाहता हूं की खड़ा उसको किया जा सकता है जो खुद भी राजनीतिक तौर पर खड़ा होने की
सूझ बूझ रखता हो,हिम्मत के साथ कोशिश करने वाला हो वरना कोई भी ताकत किसी को खड़ा नही कर सकती है।
""""""""""""""""
मुस्लिम कयादत और वर्कर को शिकायत है की दूसरी पार्टियां हम को हिस्सा नही देती हैं मैं उनको बताना चाहता हूं की राजनीति में कोई किसी को नही देता है बल्कि खुद को हासिल करना होता है और मुस्लिम कयादत कौम का हिस्सा दिलाने की सलाहियत नही रखती है।
""""""""""""""""
तू इधर उधर की न बात कर,ये बता कि क़ाफ़िला क्यूँ लुटा?
मुझे रहज़नों से गिला,नहीं तिरी रहबरी का सवाल है।
""""""""""""""""
मुसलमानों किसी दूसरे के नाम पर मातम मत करो बल्कि अपनी कयादत की नालायेकी पर मातम करो।
इस्माईल बाटलीवाला
सोच समझकर कदम उठाए जाए जो हम सब के मुस्तकबिल के लिए बेहतर हो
ReplyDeleteआपकी कोशिश बेकार नहीं जाएगी इंशाअल्लाह देर ब जल्द कौम के नौजवान जागेंगे और ओवैसी जैसे कौम के साथ गद्दारी करने वाले को यूपी क्या तेलंगाना से भी उखाड़ फेंकेंगे सच्चाई छुप नहीं सकती बनावट के उसूलों से के खुशबू आ नहीं सकती कभी कागज़ के फूलों से
ReplyDelete