*असदुद्दीन ओवैसी और डॉक्टर अयूब को मुबारकबाद*
*असदुद्दीन ओवैसी और डॉक्टर अयूब को मुबारकबाद*
मैं और मेरे साथी इलेक्शन से काफ़ी पहले आपको आगाह करने और समझाने की पुरज़ोर कोशिश कर रहे थे। इत्तेहाद मुहिम में आपको शामिल करने के लिए क्या कुछ नहीं किया। मिलने की कोशिश की, चिट्ठियाँ लिखीं,मीटिंग बुलाई जब आपने नहीं सुनी तो लखनऊ के आपके दफ़्तरों के सामने कई दिन अनशन भी किया।आप इतने मासूम तो थे नहीं की आनेवाली राजनीतिक सच्चाई से नावाक़िफ़ थे।
हमारी क़ौमी इत्तेहाद की बातें और क़ौम को ताकतवर करने की पहल आपकी समझ में नहीं आ रही थीं। फिर भी आप और आपके गलिबाज साथियों ने समझते बूझते हुए वो रास्ता चुना जो चुनौती की इस घड़ी में क़ौम को पहले से कमजोर हालत में पहुँचाने वाला था।
आप इस्माईल बाटलीवाला और उनके साथियों की मुहिम को, वक्ती तौर पर हराने में कामयाब हो गए। इसलिए आप दोनो को और आप के गाली बजों को इस जीत की मुबारकबाद देता हूं।
मुझे पता नहीं क़ौम को इस हालत में पहुँचने के ईनाम के तौर पर आपको कुछ मिला भी या फिर नहीं मिला। मेरी इसमें दिलचस्पी भी नहीं है। मेरा मानना है कि राजनैतिक तौर पर आप गिरते चले जा रहे हैं, ये तो सबको दिख रहा है मगर खुदा आपको उसकी समझ फ़रहाम करे,यही दुआ की जा सकती है।
इंसान बदलते रहेंगे और हालत भी। हमारी मुहिम जारी थी, जारी रहेगी।
-इस्माईल बाटलीवाला
Comments
Post a Comment